यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) पहुंचकर अपनी दिवंगत मां को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उनकी मां का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया जा रहा है। मुख्यमंत्री अपनी मां को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हो गए।