यूपी के सीएम योगी ने शेयर कीं रात में जगमगाते महाकुंभ मेले की तस्वीरें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रात में जगमगाते प्रयागराज महाकुंभ की तस्वीरें X पर शेयर कीं हैं। यूपी सरकार के मुताबिक, 18 जनवरी तक करीब 7.5 करोड़ लोगों ने महाकुंभ आकर संगम में डुबकी लगाई। राज्य सरकार ने बताया, "विशेषज्ञों का कहना है कि ‘महाकुंभ-2025’ राज्य के पर्यटन, संस्कृति और अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगा।"