यूपी के सीएम योगी ने संगम के जल में अपशिष्ट का उच्च स्तर मिलने की रिपोर्ट पर दिया जवाब

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज संगम के जल में अपशिष्ट (फेकल कोलीफॉर्म) का उच्च स्तर मिलने की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "संगम में बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) का स्तर 3 या उससे कम और डिसॉल्व्ड ऑक्सीजन (डीओ) का स्तर 8-9 से अधिक मिला है। यह जल स्नान और आचमन दोनों के लिए लायक है।"