यूपी के स्कूल में ऑटिज़्म से पीड़ित 10 वर्षीय लड़के को टीचर ने पीटा, किया गया गिरफ्तार

नोएडा (यूपी) के स्कूल में ऑटिज़्म से पीड़ित 10-वर्षीय लड़के को पीटने के आरोप में टीचर को गिरफ्तार किया गया है। लड़के के पिता ने बताया कि वॉट्सऐप ग्रुप पर गलती से घटना का वीडियो शेयर होने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। बीएसए (गौतमबुद्ध नगर) राहुल पंवार के अनुसार, गैर-मान्यता प्राप्त पाए जाने पर स्कूल को सील किया गया है।