inshorts

यूपी के सीतापुर में कक्षा 3 के छात्र को टीचर ने मारा ज़ोरदार थप्पड़, कान का पर्दा फटा

यूपी के सीतापुर में कक्षा 3 के एक छात्र को एक टीचर ने ज़ोरदार थप्पड़ मारा जिससे उसके कान का पर्दा फट गया। छात्र के पिता ने बताया कि पिटाई के बाद बच्चे के कान में दर्द और बहाव हो रहा था और डॉक्टर की जांच में पर्दा फटने का खुलासा हुआ। पीड़ित पिता ने थाने में शिकायत की है।