यूपी के संभल में DM-SP ने खुलवाया मुस्लिम बहुल इलाके में 46 साल से बंद पड़ा शिव मंदिर

संभल (यूपी) में मुस्लिम बहुल इलाके में करीब 46 साल से बंद पड़े एक शिव मंदिर को शनिवार सुबह डीएम व एसपी ने खुलवाया। सामने आए वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी खुद मंदिर के अंदर साफ-सफाई करते दिखे। संभल के डीएम राजेंद्र पैंसिया ने बताया, "बिजली चोरी की घटनाओं के चलते यहां आए थे...मंदिर जिस समाज का है उन्हें सौंप देंगे।"