संभल (यूपी) में हिरासत में लिए गए इरफान नामक शख्स की पुलिस चौकी में मौत हो गई है। परिजन का आरोप है कि पुलिस टॉर्चर से उनकी मौत हुई व इसे लेकर उन्होंने चौकी पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कहा, "तबीयत खराब होने पर इरफान को दवा दी गई व उन्हें अस्पताल भेजा गया...संभवत रास्ते में उनकी मौत हुई।"