यूपी के सौरभ हत्याकांड में खुलासा, पत्नी ने प्रेमी से कहा था- देवी मां ने वध करने को कहा है

मेरठ (यूपी) में मर्चेंट नेवी कर्मी सौरभ के मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का ऐंगल सामने आया है। सौरभ की पत्नी मुस्कान के प्रेमी साहिल के घर में दीवार पर तंत्र क्रिया से जुड़ा चित्र मिला है। बकौल रिपोर्ट्स, मुस्कान ने साहिल से दिव्य शक्ति का हवाला देकर कहा था कि देवी मां ने सौरभ का वध करने को कहा है।