यूपी के सुल्तानपुर में नाबालिग के पास से 178 कछुए हुए बरामद

सुल्तानपुर (यूपी) में वन विभाग की टीम ने एक नाबालिग को कछुआ तस्करी के आरोप में पकड़ा है और उसके पास से 178 कछुए बरामद किए हैं। मामले में वन विभाग ने मुकदमा दर्ज करवाया है। ऐसा माना जा रहा है कि किशोर तस्करों के लिए कैरियर के तौर पर काम कर रहा होगा और असली तस्कर कोई और है।