यूपी की सबसे बड़ी जेल से फरार हुआ सज़ायाफ्ता कैदी, लापरवाही को लेकर 4 कर्मी निलंबित

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) स्थित नैनी सेंट्रल जेल से काली चरण नामक एक सज़ायाफ्ता कैदी फरार हो गया जिसके बाद जेल प्रशासन ने लापरवाही बरतने के आरोप में 4 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। कैदी को शनिवार को खेत में काम करने के लिए ले जाया गया था लेकिन शाम को गिनती के दौरान उसके फरार होने की पुष्टि हुई।

Load More