यूपी के सभी 75 ज़िलों में आज शाम को होगा ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल के तहत बजेंगे सायरन
उत्तर प्रदेश में आज (रविवार) शाम 6 बजे प्रदेश के सभी 75 ज़िलों में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। यह अभ्यास युद्ध या हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने और बचाव की तैयारियों को परखने के लिए किया जा रहा है। इस दौरान कुछ समय के लिए बिजली सप्लाई बंद की जाएगी और चेतावनी वाला सायरन बजाया जाएगा।