यूपी के सभी स्कूल कड़ाके की ठंड के चलते 5 जनवरी तक रहेंगे बंद
'एएनआई' के अनुसार, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ाके की ठंड के मद्देनज़र प्रदेश में 12वीं तक के सभी स्कूल 5-जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए है। आदेश राज्य के सभी आईसीएसई, सीबीएसई, यूपी व अन्य बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। इससे पहले उन्होंने 1-जनवरी तक 12वीं तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया था।