यूपी के सरकारी कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, 8वें वेतन आयोग पर कवायद शुरू

'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, यूपी सरकार कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग की तैयारी कर रही है और इसके लिए सरकार ने 13 कर्मचारी संगठनों से सुझाव मांगे हैं। 14 फरवरी तक ये संगठन आयोग के गठन के संबंध में अपने सुझाव सरकार को देंगे। गौरतलब है, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग को मंज़ूरी दी है।