यूपी के होटल में घुसी तेज़ रफ्तार कार ने प्रेमिका का जन्मदिन मना रहे शख्स को कुचला, हुई मौत
हापुड़ (यूपी) में होटल में घुसी तेज़ रफ्तार कार की चपेट में आकर एक शख्स की मौत हो गई जिसकी पहचान बुलंदशहर के अजीतपाल के रूप में हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, अजीतपाल अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने होटल पहुंचा था। खबर के मुताबिक, केक काटने व खाना खाने के बाद दोनों होटल के गेट पर खड़े थे तभी हादसा हुआ।