मेरठ (यूपी) के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी को हिरद्वार (उत्तराखंड) के रुड़की कारागार से लक्सर एसीजेएम पेशी के लिए लाए जाने के दौरान उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, हमले में हिस्ट्रीशीटर को दो गोलियां लगी हैं व इसमें दो पुलिस जवान भी घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइक पर सवार बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर पर गोलियां चलाई थीं।