यूपी कैबिनेट की बैठक में 22 प्रस्तावों पर लगी मुहर, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का बढ़ा मानदेय
उत्तर प्रदेश कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में 22 प्रस्तावों पर मुहर लगी जिनमें शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी गई। अब शिक्षामित्रों का मानदेय ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 और अनुदेशकों का ₹9,000 से ₹17,000 हो गया। इसके अलावा, कैबिनेट ने पीपीपी मॉडल पर 49 नए बस अड्डों के निर्माण को मंज़ूरी दी।