उत्तर प्रदेश कैबिनेट की सोमवार को हुई बैठक में 27 प्रस्तावों को मंज़ूरी मिली। शिक्षक अब 5 वर्ष की न्यूनतम सेवा की जगह सिर्फ 3 साल बाद ही ट्रांसफर करवा सकेंगे। बैठक में पशु चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए डिप्लोमा पाठ्यक्रम चलाने व बागपत में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी मिली।