द इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नई कंपनियों के पंजीकरण के मामले में उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को पछाड़ दिया है। बकौल रिपोर्ट, अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक उत्तर प्रदेश में 15,590 जबकि दिल्ली में 12,759 नई कंपनियों ने अपना पंजीकरण करवाया। वहीं, इस अवधि में 21,000 नई कंपनियों के पंजीकरण के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर रहा।