लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 1,494 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अभी और 30,000 भर्ती के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, "2017 से पहले...पारदर्शी तरीके से भर्तियां नहीं होती थीं...हर भर्ती पर बोलियां लगती थीं।"