यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का फिज़िकल टेस्ट 10 फरवरी से होगा शुरू, UPPRB ने जारी किया नोटिस

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) को लेकर नोटिस जारी किया है। शारीरिक दक्षता परीक्षण 10 फरवरी, 2025 से शुरू होगा और अभ्यर्थी पहले चरण में 3 फरवरी और दूसरे चरण में 10 फरवरी को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।