उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने ₹1 लाख के इनामी बदमाश मेहताब को ढेर कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, शामली निवासी मेहताब पर लूट, डकैती व रंगदारी समेत 18 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था व मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।