यूपी पुलिस भर्ती की दौड़ में 12 से अधिक महिला अभ्यर्थी हुईं बेहोश, 5 के पैर में हुआ फ्रैक्चर

मुरादाबाद (यूपी) में सोमवार को यूपी पुलिस भर्ती की दौड़ में 12 से अधिक महिला अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर गईं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बकौल रिपोर्ट्स, इनमें से 5 महिला अभ्यर्थियों के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। वहीं, मंगलवार को 850 और बुधवार को 1050 लड़कियां दौड़ में भाग लेंगी और फिर युवकों की फिजिकल परीक्षा शुरू होगी।