होली से पहले यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के अंतिम परिणाम जारी कर दिए गए हैं। 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त 2024 को हुई लिखित परीक्षा व उसके बाद फिज़िकल टेस्ट देने वाले अभ्यर्थी https://ctcp24.com/uppbpbcst23/homepage.aspx पर अपना परिणाम देख सकते हैं। पुलिस भर्ती बोर्ड ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है।