यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 8-10 जून तक होगी लिखित परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर सूचना जारी की है। परीक्षा 8, 9 और 10 जून को 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी https://upcons2025.com/upcondiad2025/index.aspx पर जाकर 1 जून से अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि से सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।