यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा डेटशीट में किया बदलाव
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव किया है। 12वीं की संस्कृत की परीक्षा अब 12 मार्च 2026 को होगी। वहीं, 10वीं की हिंदी और प्रारंभिक हिंदी परीक्षा अब 18 फरवरी 2026 को पहली पाली में होगी जबकि 12वीं की हिंदी और सामान्य हिंदी परीक्षा उसी दिन दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी।