यूपी में 'पीली मिट्टी' खोदने गई महिलाएं मिट्टी के ढेर में दबीं, 4 की हुई मौत

कासगंज (यूपी) में मंगलवार सुबह मिट्टी का टीला ढहने से एक बच्ची व 3 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। कुछ महिलाओं के अभी भी मिट्टी में दबे होने की आशंका है। एक घायल महिला ने बताया कि वे सभी देवठान पर्व पर घर-चूल्हे की लिपाई-पुताई के लिए पीली मिट्टी खोदने गई थीं।