उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार रात को रावण बारात देखने जा रहे बाइक सवार 4 लड़के एक खंभे से टकरा गए जिसमें 3 लड़कों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। चारों लड़के एक ही बाइक पर सवार थे और बाइक अनियंत्रित हो गई थी।