यूपी आवास विभाग ने भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2025 नीति जारी कर आपत्तियां-सुझाव मांगे हैं जिसे कैबिनेट की मंज़ूरी के बाद लागू किया जाएगा। इसके तहत 1,000-वर्गफीट तक के प्लॉट पर भवन निर्माण के लिए नक्शा पास कराने की ज़रूरत नहीं होगी और 5,000-वर्गफीट आवासीय व 2,000-वर्गफीट कमर्शियल प्लॉट पर निर्माण के लिए रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट का सर्टिफिकेट पर्याप्त माना जाएगा।