यूपी में मंगलवार को 11 वरिष्ठ आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया जिनमें 3 मंडल के कमिश्नर भी शामिल हैं। गृह सचिव विवेक कुमार को आजमगढ़ मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, आलोक कुमार सेकेंड को खेल एवं युवा कल्याण विभाग और लीना जौहरी को स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के प्रमुख सचिव के प्रभार से हटाया गया है।