यूपी में 11 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची का रेप करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ अरेस्ट

रामपुर (उत्तर प्रदेश) में 11 वर्षीय मूक-बधिर दलित बच्ची से कथित तौर पर रेप करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया है। वहीं, पीड़िता का मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है।