यूपी में 14 वर्षीय किशोरी का यौन शोषण के आरोप में मदरसा मैनेजर और शिक्षक अरेस्ट
मेरठ (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी के यौन शोषण के आरोप में एक मदरसे के प्रबंधक व शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मदरसा शिक्षक ने 29 अक्टूबर को छात्रा को कमरे में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत की और छात्रा के रोने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।