यूपी में 15 जनवरी को रहेगी मकर संक्रांति की छुट्टी, सरकार ने जारी किया आदेश

यूपी सरकार ने मकर संक्रांति को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है जो पहले वैकल्पिक अवकाश था। योगी सरकार के नए आदेश के अनुसार, 15 जनवरी 2026 को सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक बंद रहेंगे। इस बदलाव के साथ ही 2026 में प्रदेश में कुल सार्वजनिक अवकाशों की संख्या 26 हो गई है।