यूपी में 16 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी का सिर तलवार से काटकर किया गया अलग
जौनपुर (यूपी) में 16-वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी का ज़मीन विवाद में बुधवार को तलवार से वार कर सिर धड़ से अलग कर दिया गया। हत्या का आरोप रिटायर्ड दारोगा के बेटे पर लगा व पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद की तस्वीरों में लड़के की मां बेटे के कटे सिर को पकड़कर रोती दिख रही हैं।