यूपी में 16 साल के बच्चों का भी DL बनेगा? योगी सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव
यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि केंद्र से 16-18 वर्ष के किशोरों को सीमित क्षमता वाले वाहनों का लाइसेंस देने की अनुमति देने का अनुरोध किया गया है। सपा विधायक अनिल प्रधान ने कहा था कि 12वीं में कई विद्यार्थियों की उम्र 15-16 साल होती है और सरकार मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने जा रही है।