यूपी में 19 साल के छात्र की प्रोटीन शेक पीने से हुई मौत, 16 दिन पहले जॉइन किया था जिम
कन्नौज (यूपी) में 19 साल के छात्र की प्रोटीन शेक पीने के बाद मौत हो गई। छात्र ने 16-दिन पहले ही जिम जॉइन किया था। छात्र के भाई के मुताबिक, डॉक्टर ने बताया कि प्रोटीन पाउडर पीने से छात्र को उल्टी हुई थी जिसकी वजह से पाउडर उसके फेफड़ों में जाकर जम गया था जिसके चलते उसकी मौत हो गई।