inshorts

यूपी में 2 बाइकों में हुई भीषण टक्कर, कई फीट हवा में उछले बाइक सवार; वीडियो आया सामने

हापुड़ (यूपी) में 2 बाइकों के बीच भीषण टक्कर हो गई जिसके बाद दोनों बाइक पर सवार लोग कई फीट ऊपर हवा में उछले जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में तेज़ रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक धीमी गति से विपरीत दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मारती हुई नज़र आ रही है। बकौल रिपोर्ट्स, 3 लोग घायल हुए हैं।