यूपी में 2 साल से बिना काम के हैं महिला IPS, क्या है वजह?
1990 बैच की आईपीएस अधिकारी रेणुका मिश्रा यूपी में आईपीएस अधिकारियों की वरिष्ठतम सूची में दूसरे नंबर पर हैं। दैनिक भास्कर के मुताबिक, पेपर लीक मामले के बाद उन्हें मार्च 2024 में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के चेयरमैन के पद से हटाकर वेटिंग में डाला गया था और फिर उन्हें डीजी ऑफिस अटैच कर दिया गया था।