यूपी में 24 साल के युवक ने नशे में धुत होकर 80 साल की बीमार महिला का किया रेप

अमेठी (उत्तर प्रदेश) में एक 24 साल के युवक ने नशे में धुत होकर एक 80 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला का कथित तौर पर रेप किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बुज़ुर्ग महिला के परिवार के सभी लोग किसी निमंत्रण पर गए थे और तभी आरोपी घर में घुस गया। बकौल रिपोर्ट्स, बुज़ुर्ग महिला पिछले 3 वर्षों से बीमार चल रही थी।