बुलंदशहर (यूपी) में 4 साल की बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या की गई है। बच्ची के काफी देर तक गायब रहने पर खोजबीन की गई तो खेत में उसका शव मिला। बच्ची के पिता ने उसके 2 किराएदारों पर शक जताया। इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।