बिजनौर (यूपी) में एक महिला ने बेटी के बॉयफ्रेंड को सरेआम कई थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़ दिए। बकौल रिपोर्ट्स, कपल का 4 साल से अफेयर था लेकिन अनबन के चलते युवती ने ब्रेकअप कर लिया। युवक उसे मनाने पहुंचा तो उसने रिलेशनशिप से इनकार कर दिया। दोनों की कहासुनी के बीच युवती की मां ने युवक को पीट दिया।