यूपी में 465 स्कूलों की मान्यता की गई रद्द, 2 साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं शामिल हुआ था कोई छात्र

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के 465 विद्यालयों की मान्यता समाप्त कर दी है। यह कार्रवाई उन स्कूलों के खिलाफ हुई जहां पिछले दो शैक्षणिक सत्रों के दौरान कोई भी छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। सूची में आगरा, अलीगढ़, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर और वाराणसी सहित कई ज़िलों के विद्यालय शामिल हैं।

Load More