यूपी में 5 दिन तेज़ बारिश और आंधी-तूफान के आसार, कई ज़िलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार से 5 दिनों तक के लिए उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में तेज़ बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालय क्षेत्र में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज लखनऊ, प्रयागराज समेत 36 ज़िलों में आंधी-तूफान का अलर्ट है।