यूपी में 6 महीने में 3 सगे भाइयों की मौत से खौफज़दा हुए लोग, शाम 7 बजे ही घरों में हो रहे कैद
कानपुर (यूपी) में बीते 6-महीने के भीतर एक ही परिवार के 3 सगे भाइयों की मौत हो गई। परिजन के मुताबिक, पहले भाई की मौत के बाद दोनों भाई अक्सर कहते, "भाई...सपने में बुलाता है...हम भी चले जाएंगे।" बकौल रिपोर्ट्स, घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है और लोग शाम 7 बजे ही दरवाज़े बंद कर लेते हैं।