यूपी में 75 साल के बुज़ुर्ग ने 35 साल की महिला से की शादी, एक दिन बाद बुज़ुर्ग की हुई मौत

जौनपुर (यूपी) में 75-वर्षीय संगरूराम ने 35-वर्षीय मनभावती से शादी की और अगले ही दिन संगरूराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तीन बच्चों की मां मनभावती ने दावा किया कि संगरूराम ने शादी से पहले जमीन-जायदाद और बच्चों के भविष्य के लिए पैसे का वादा किया था। बकौल रिपोर्ट्स, स्थानीय लोगों ने संगरूराम को शादी से रोका था।