यूपी में 95 वर्षीय दादी की इच्छा पूरी करने निकले 25 पोते, पालकी पर बैठाकर कराई कांवड़ यात्रा
बुलंदशहर (यूपी) की 95-वर्षीय सोनदेवी नामक महिला को उनके परिवार के करीब 25 पोते सावन में हरिद्वार में गंगा स्नान कराकर वापस गांव ले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, महिला की कांवड़-यात्रा का हिस्सा बनने व गंगा स्नान की इच्छा थी लेकिन पैदल यात्रा संभव नहीं हो पाने पर युवक उन्हें पालकी पर बैठाकर बारी-बारी उठाकर हरिद्वार ले गए।