यूपी में ASI और कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए भर्ती परीक्षा की तारीख हुई घोषित
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती 2023 के लिए परीक्षा की तारीख घोषित कर दी हैं। यह परीक्षा 1 नवंबर को एक पाली में आयोजित की जाएगी। वहीं, पुलिस उप-निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप-निरीक्षक (लिपिक) और सहायक उप-निरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की परीक्षा 2 नवंबर को होगी।