यूपी में BJP विधायक बावन सिंह के भतीजे ने SUV से 4 साल की बच्ची को कुचला, हुई मौत

गोंडा (उत्तर प्रदेश) में बीजेपी विधायक बावन सिंह के भतीजे ने रविवार देर शाम एक 4 साल की बच्ची को एसयूवी से कुचल दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी एक गांव में कार्यक्रम में शिरकत करने गया था और वापसी के दौरान हादसा हुआ। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया है।