यूपी में LDA ने 2,500+ फ्लैट्स के लिए लॉन्च की 2 नई स्कीम, शुरू हुआ पंजीकरण

एलडीए ने 2 नई आवासीय योजनाएं लॉन्च की हैं जिनके तहत 2,568 फ्लैट्स आवंटित होंगे। अटल नगर आवासीय योजना के तहत देवपुर पारा में 2,496 फ्लैट आवंटित होंगे जिनकी कीमत ₹9.82 लाख से शुरू होगी और सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना के तहत डालीबाग में 72 ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स ₹10.70 लाख में आवंटित होंगे। पंजीकरण शनिवार से शुरू हो गया है।