inshorts

यूपी में SSP ऑफिस में भिड़े दारोगा और सिपाही, जमकर चले लात-घूंसे

झांसी (उत्तर प्रदेश) में एसएसपी कार्यालय परिसर में एक दारोगा और एक सिपाही आपस में भिड़ गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दरअसल, पैसों के लेनदेन, जांच व पोस्‍टिंग को लेकर दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। पुलिसकर्मियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत दारोगा और सिपाही के बीच किसी दस्तावेज़ को लेकर हुई बहस से हुई थी।