अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार शाम बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हो गई और इस दौरान वाहनों को आग लगा दी गई व पत्थर फेंके गए। पुलिस के मुताबिक, पथराव में कम से कम 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं और महिला प्रधान समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।